khabar abhi tak

वर्तिका गोष्ठी में सजी कालजयी कविताओं की महफिल, काव्य पटल हुए लोकर्पित




जबलपुर। दत्त मंदिर गोल बाजार में आयोजित वर्तिका की मासिक काव्य गोष्ठी कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि यशोवर्धन पाठक एवं विजय भावे मौजूद रहे। अतिथियों द्वारा विवेक गुप्ता सहर और प्रेम कुमार पालीवाल के काव्य पटल का लोकार्पण किया गया, जिसे शहीद स्मारक परिसर में एक माह के प्रदर्शन हेतु स्थापित किया जाएगा। वरिष्ठ पत्रकार लाली कोष्ठा के मुख्य आतिथ्य एवं वरिष्ठ पत्रकार एम एल नयन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ अनुकंपा नायक की सरस्वती वंदना से हुआ, जबकि कुशल संचालन संतोष नेमा संतोष ने किया एवं अंत में राजेश पाठक प्रवीण ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस गरिमामय अवसर पर नगर के प्रबुद्ध साहित्यकारों, पत्रकारों और गणमान्य नागरिकों ने अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई।

​साहित्य समाज को दिखाता एक नई दिशा

​समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि साहित्य जनमानस में सकारात्मक चेतना भरने के साथ राष्ट्र निर्माण का मार्ग प्रशस्त करता है। वर्तमान दौर में जब व्यक्ति अपने संकीर्ण स्वार्थों तक सीमित हो रहा है, तब समकालीन सामाजिक तथा राष्ट्रीय चुनौतियों पर केवल कलमकार ही निर्भीक मार्गदर्शन दे सकते हैं। रचनाकारों का यह सामूहिक दायित्व है कि वे अपनी लेखनी के माध्यम से जनसमस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाएं।

​कवियों ने विभिन्न रचनाओं से बांधा सुंदर समां

​आयोजन के दूसरे चरण में आयोजित काव्य सत्र में सुशील श्रीवास्तव, तरुणा खरे, आरती तिवारी, हीराधर बड़गईयां, प्रभा खरे, दीपक तिवारी, ज्योति मिश्रा, कुंजीलाल चक्रवर्ती और राजेंद्र मिश्रा ने अपनी छंदबद्ध कविताओं का सस्वर पाठ किया। इस साहित्यिक संध्या में आचार्य हरिशंकर दुबे, सचिन खरे, गणेश श्रीवास्तव, दिवाकर शर्मा, महेश स्थापक, अश्विनी कुमार पाठक, डॉक्टर अरुणा पांडे, मनीषा गौतम, किरण जयसवाल, विजय जायसवाल, प्रतुल श्रीवास्तव, ज्योति प्यासी, रजनी कोठारी, वंदना सोनी, अर्चना गोस्वामी, विजय तिवारी किसलय, पी डी पाठक, राकेश पाठक, अभय नायक और मुन्ना लाल दुबे उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak