जबलपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 24 अक्टूबर से तीन दिनों के लिए शहर में रहेंगे। इस दौरान वे महाकौशल प्रांत के कॉलेजों में पढ़ने वाले युवा स्वयंसेवकों से संवाद करेंगे। 25 अक्टूबर को युवा स्वयंसेवकों का विशेष शिविर आयोजित होगा। साथ ही संघ के स्थानीय पदाधिकारियों और प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ बैठकें भी करेंगे।
24 अक्टूबर को स्थानीय पदाधिकारियों से बैठक में जबलपुर महानगर के प्रमुख पदाधिकारियों, मुख्य शिक्षकों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। संगठनात्मक कामकाज और स्थानीय स्तर पर चल रही गतिविधियों पर चर्चा होगी। 25 अक्टूबर को स्वयंसेवकों का शिविर में युवाओं के साथ संवाद के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगा। 26 अक्टूबर को प्रांतीय कार्यकारिणी के साथ विभाग टोली के सदस्यों के साथ बैठक प्रस्तावित है। इसमें संगठन की गतिविधियों, कामकाज और समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श होगा।
