khabar abhi tak

जुआ के फड़ों पर पुलिस का छापा, 16 जुआरी पकड़े गए, देखें वीडियो



जबलपुर।
पुलिस ने रविवार रात जुआ फड़ों पर छापा मारकर 16 जुआरियों को दांव पे दांव लगाते हुए पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकद जब्त किए।          

थाना प्रभारी अधारताल विपिन ताम्रकार ने बताया कि रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि कटरा मोहल्ला मोटे के घर के पास कुछ जुआड़ी ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गयी। जुआडी ताश पत्तों पर रूपयों की हार जीत का दंाव लगाकर जुआ मन्ना खेलते दिखे जिन्हें घेराबंदी कर पकडा पूछताछ पर सभी ने अपने नाम राजेन्द्र पाण्डे निवासी कटरा, फरहान खान निवासी अंसार नगर गोहलपुर, मोहसिन खान निवासी मक्का नगर हनुमानताल, सोनू बर्मन निवासी कटरा, मोनू डोंगरे निवासी निर्भय नगर, वसीम खान निवासी मक्का नगर, सद्दाम मंसूरी निवासी गली न 8 मक्का नगर, राशिद खान निवासी टेढी नीम हनुमानताल, बताये जुआडियों के कब्जे एवं फड से नगद 7 हजार 800 रूपये एवं ताश के पत्ते जप्त करते हुये जुआडियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी। 

वहीं कुदवारी में दबिश देते हुये आलोक साहू, विवेक, रोहित कोल, विशाल कोल, सोहेल खानए, शहनवाज मंसूरी को जुआ खेलते हुये रंगे हाथ पकडा गया जुआडियों के कब्जे एवं फड से नगद 1 हजार रूपये एवं ताश के पत्ते जप्त जब्त किए। 

कटंगी श्री गोपिन्द्र सिंह ने बताया कि रविवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि कुण्डा नाला के पीछे एक खेत में कुछ जुआड़ी ताश पत्तों पर रूपये की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई। कुण्डा नाला के पीछे कच्चा रास्ता से थोड़ी अंदर खेत में बल्व की रोशनी में कुछ जुआड़ी ताश पत्तो पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेलते दिखे। घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर सभी जुआड़ियों ने अपने नाम क्रमशः अब्दुल खान निवासी नया बजार कटंगी, धनेश जैन निवासी कूड़न मोहल्ला, अनिल ठाकुर निवासी दुर्गा चौक बजरिया मोहल्ला, आकाश ठाकुर निवासी कुचबंधिया मोहल्ला कटंगी बताये जुआड़ियों के पास व फड़ से ताश के 52 पत्त एवं 4 हजार 270 रूपये किए। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak