khabar abhi tak

नरसिंहपुर में 12 दिन बंद रहेगा रेलवे फाटक, 30 अक्टूबर से 10 नवंबर तक नहीं गुजर सकेंगे वाहन

जबलपुर। नरसिंहपुर में रेलवे समपार फाटक क्रमांक 278 (स्पेशल) पर मरम्मत कार्य के चलते 30 अक्टूबर से 10 नवंबर 2026 तक सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान वाहन चालक इस फाटक से आवागमन नहीं कर सकेंगे।

जबलपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले इस समपार फाटक पर रेलवे ट्रैक के अनुरक्षण और टर्नआउट स्लीपर के नवीनीकरण का कार्य किया जाना है। यह कार्य रेलवे संरक्षा की दृष्टि से आवश्यक बताया गया है।

रेलवे प्रशासन के अनुसार, समपार फाटक क्रमांक 278 (स्पेशल), किलोमीटर 906/30-32 पर 30 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से 10 नवंबर को शाम 6 बजे तक मरम्मत कार्य चलेगा। इस अवधि में फाटक सड़क यातायात के लिए पूरी तरह बंद रहेगा।

ये होंगे वैकल्पिक मार्ग

फाटक बंद रहने के दौरान नागरिकों और वाहन चालकों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं। वाहन चालक रेलवे ट्रैफिक गेट क्रमांक 277 (LHS), रेलवे ओवरब्रिज (ROB) क्रमांक 276 और बायपास रोड से आवागमन कर सकेंगे।

रेलवे प्रशासन ने स्थानीय नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि निर्धारित अवधि में बंद समपार फाटक का उपयोग न करें और असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों से आवागमन करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak