जबलपुर. वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन (डबलूसीआरईयू) के महामंत्री कामरेड मुकेश गालव के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के वाइस चेयरमैन (उपाध्यक्ष) निर्वाचित होने के पश्चात प्रथम जबलपुर आगमन पर यूनियन के पदाधिकारियों, कर्मचारियों ने भव्य स्वागत किया।
यूनियन के कार्यालय पर काम. गालव का शाल, श्रीफल व पुष्प मालाओं से सम्मान किया गया। कर्मचारियों ने उम्मीद जताई की श्री गालव के नेतृत्व में कर्मचारियों की समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर मुखरता से मंच मिलेगा व समस्याओं का निराकरण भी होगा. साथ ही मांगों को बड़े मंच पर उठाया जायेगा।
सम्मान करने वालों में जबलपुर मंडल के कॉम, बी .के सिंह, कॉम रोमेश मिश्रा, कॉम सिंटू सिंह, कॉम समीर शर्मा, कॉम जरनैल सिंह, कॉम एके राव, व अन्य यूनियन पदाधिकारी व रेलकर्मचारी शामिल रहे.
