khabar abhi tak

Railway- बीना एवं आगासौद स्टेशनों पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के चलते गोंडवाना सहित कई गाडिय़ों का बदलेगा रूट

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे के बीना एवं उत्तर मध्य रेलवे के आगासौद स्टेशनों के मध्य तीसरी रेल लाइन को जोडऩे के लिए दोनों स्टेशनों पर यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य चरणबद्ध रूप से किया जा रहा है। इसके अंतर्गत प्री-नॉन इंटरलॉकिंग एवं नॉन इंटरलॉकिंग कार्य 01 सितंबर से 15 अक्टूबर तक निर्धारित है।

कार्य के दौरान ट्रेनों के सुरक्षित एवं सुचारु परिचालन को ध्यान में रखते हुए बीना होकर गुजरने वाली कुछ लंबी दूरी की ट्रेनों को निर्धारित तिथियों पर परिवर्तित मार्ग से संचालित किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा हेतु परिवर्तित मार्ग से संचालित कुछ ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर अस्थाई ठहराव भी प्रदान किया गया है। वहीं जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस

प्रारंभिक यात्रा तिथियों में परिवर्तित मार्ग से संचालित होने वाली ट्रेनें

1) गाड़ी संख्या 14814 भोपाल–जोधपुर प्रतिदिन एक्सप्रेस दिनांक 01 से 15 अक्टूबर 2026 तक भोपाल से प्रारम्भ होकर परिवर्तित मार्ग संत हिरदाराम नगर–मक्सी जंक्शन–रूठियाई–कोटा होकर संचालित होगी। (15 सेवाएं)

2) गाड़ी संख्या 14813 जोधपुर–भोपाल प्रतिदिन एक्सप्रेस दिनांक 01 से 15 अक्टूबर 2026 तक जोधपुर से प्रारम्भ होकर परिवर्तित मार्ग कोटा–रूठियाई–मक्सी जंक्शन–संत हिरदाराम नगर होकर संचालित होगी। (15 सेवाएं)

3) गाड़ी संख्या 22181 जबलपुर–हजरत निजामुद्दीन प्रतिदिन गोंडवाना एक्सप्रेस दिनांक 08 अक्टूबर 2026 को जबलपुर से प्रारम्भ होकर परिवर्तित मार्ग कटनी जंक्शन–ओहन–वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी होकर संचालित होगी। (1 सेवा)

4) गाड़ी संख्या 11703 रीवा–डॉ. अंबेडकर नगर त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 08, 11 एवं 13 अक्टूबर 2026 को रीवा से प्रारम्भ होकर परिवर्तित मार्ग बीना मालखेड़ी जंक्शन–महादेवखेड़ी जंक्शन–गुना जंक्शन–रूठियाई जंक्शन–मक्सी जंक्शन होकर संचालित होगी। यह ट्रेन बीना स्टेशन को फ्लाईओवर के माध्यम से बायपास करेगी। (3 सेवाएं)

5) गाड़ी संख्या 11704 डॉ. अंबेडकर नगर–रीवा त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 09, 12 एवं 14 अक्टूबर 2026 को डॉ. अंबेडकर नगर से प्रारम्भ होकर परिवर्तित मार्ग मक्सी जंक्शन–रूठियाई जंक्शन–गुना जंक्शन–महादेवखेड़ी जंक्शन–बीना मालखेड़ी जंक्शन होकर संचालित होगी। यह ट्रेन बीना स्टेशन को फ्लाईओवर के माध्यम से बायपास करेगी। (3 सेवाएं)

क्रमांक 4 एवं 5 की ट्रेनों के लिए: यात्रियों की सुविधा हेतु बीना मालखेड़ी जंक्शन स्टेशन पर 02 मिनट का अस्थाई ठहराव दिया गया है।

6) गाड़ी संख्या 11466 जबलपुर–वेरावल द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 09 एवं 12 अक्टूबर 2026 को जबलपुर से प्रारम्भ होकर परिवर्तित मार्ग इटारसी–भोपाल होकर संचालित होगी तथा निशातपुरा स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा। (2 सेवाएं)

7) गाड़ी संख्या 11465 वेरावल–जबलपुर द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 10 एवं 12 अक्टूबर 2026 को वेरावल से प्रारम्भ होकर परिवर्तित मार्ग संत हिरदाराम नगर–भोपाल–इटारसी होकर संचालित होगी तथा निशातपुरा स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा। (2 सेवाएं)

क्रमांक 6 एवं 7 की ट्रेनों के लिए: यात्रियों की सुविधा हेतु भोपाल स्टेशन पर 05 मिनट का अस्थाई ठहराव दिया गया है।

8) गाड़ी संख्या 12185 रानी कमलापति–रीवा प्रतिदिन रीवांचल एक्सप्रेस दिनांक 08 से 14 अक्टूबर 2026 तक रानी कमलापति से प्रारम्भ होकर परिवर्तित मार्ग इटारसी जंक्शन–जबलपुर–कटनी जंक्शन होकर संचालित होगी। (7 सेवाएं)

9) गाड़ी संख्या 12186 रीवा–रानी कमलापति प्रतिदिन रीवांचल एक्सप्रेस दिनांक 08 से 14 अक्टूबर 2026 तक रीवा से प्रारम्भ होकर परिवर्तित मार्ग कटनी जंक्शन–जबलपुर–इटारसी जंक्शन होकर संचालित होगी। (7 सेवाएं)

क्रमांक 8 एवं 9 की ट्रेनों के लिए: यात्रियों की सुविधा हेतु कटनी स्टेशन पर 02 मिनट का अस्थाई ठहराव दिया गया है।

10) गाड़ी संख्या 11631 भोपाल–धनबाद त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 09, 12 एवं 15 अक्टूबर 2026 को परिवर्तित मार्ग इटारसी जंक्शन–जबलपुर–कटनी साउथ–न्यू कटनी जंक्शन होकर संचालित होगी। (3 सेवाएं)

11) गाड़ी संख्या 11632 धनबाद–भोपाल त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 10, 11 एवं 14 अक्टूबर 2026 को परिवर्तित मार्ग न्यू कटनी जंक्शन–कटनी साउथ–जबलपुर–इटारसी जंक्शन होकर संचालित होगी। (3 सेवाएं)

12) गाड़ी संख्या 22166 सिंगरौली–भोपाल त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 09 एवं 13 अक्टूबर 2026 को परिवर्तित मार्ग न्यू कटनी जंक्शन–कटनी साउथ–जबलपुर–इटारसी जंक्शन होकर संचालित होगी। (2 सेवाएं)

13) गाड़ी संख्या 22165 भोपाल–सिंगरौली त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 10, 13 एवं 14 अक्टूबर 2026 को परिवर्तित मार्ग इटारसी जंक्शन–जबलपुर–कटनी साउथ–न्यू कटनी जंक्शन होकर संचालित होगी। (3 सेवाएं)

14) गाड़ी संख्या 11633 भोपाल–चोपन साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 11 अक्टूबर 2026 को परिवर्तित मार्ग इटारसी जंक्शन–जबलपुर–कटनी साउथ–न्यू कटनी जंक्शन होकर संचालित होगी। (1 सेवा)

15) गाड़ी संख्या 11634 चोपन–भोपाल साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 12 अक्टूबर 2026 को परिवर्तित मार्ग न्यू कटनी जंक्शन–कटनी साउथ–जबलपुर–इटारसी जंक्शन होकर संचालित होगी। (1 सेवा)

16) गाड़ी संख्या 13025 हावड़ा–भोपाल साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 12 अक्टूबर 2026 को परिवर्तित मार्ग न्यू कटनी जंक्शन–कटनी साउथ–जबलपुर–इटारसी जंक्शन होकर संचालित होगी। (1 सेवा)

17) गाड़ी संख्या 13026 भोपाल–हावड़ा साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को परिवर्तित मार्ग इटारसी–जबलपुर–कटनी साउथ–न्यू कटनी जंक्शन होकर संचालित होगी। (1 सेवा)

क्रमांक 10 से 17 की ट्रेनों के लिए: यात्रियों की सुविधा हेतु चढऩे/उतरने के लिए कटनी साउथ स्टेशन पर 02 मिनट का अस्थाई ठहराव दिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak