khabar abhi tak

कजरवारा गणेशोत्सव में सुरों का संगम, शिव-पार्वती झांकी ने मोहा मन, विधायक ने की वंदना



जबलपुर। कजरवारा स्थित भवानी नवयुवक गणेशोत्सव समिति के पंडाल में सप्त सुर और फेम ऑफ इंडियन आइडल 6 के कलाकारों ने भक्ति गीतों की सुरमयी प्रस्तुति देकर पूरे क्षेत्र को आस्था के रंग में रंग दिया। इस भव्य जागरण का शुभारंभ कैंट विधायक अशोक ईश्वर दास रोहाणी ने भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना करके किया, जिसके बाद उन्होंने भंडारे का महाप्रसाद ग्रहण किया। समिति के सुरेश उपाध्याय ने विधायक का तिलक लगाकर और श्रीफल भेंट करके सम्मान किया। साथ ही मंच पर मौजूद गायक कलाकारों को भी तिलक लगाकर व अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। 64 वर्षों से चली आ रही इस अविरल परंपरा में 10 दिनों तक सुबह से रात तक अनवरत धार्मिक अनुष्ठान चल रहे हैं।

​वर्षा यादव के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, सजी झांकियां

​जागरण की रात देवी गीत गायिका वर्षा यादव ने बाबा भोलेनाथ एवं ज्ञान के दाता प्रथम पूज्य गणेश जी के कई कर्णप्रिय भजन गाकर उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। सुरों की इस महफिल में श्रद्धालु देर रात तक भक्तिभाव से झूमते और नृत्य करते नजर आए। संगीत संध्या के दौरान मंच पर भगवान शिव-पार्वती के स्वरूप में सजीव झांकी प्रस्तुत की गई, जिसने सबका मन मोह लिया। इसके अलावा पवनपुत्र हनुमान जी के स्वरूप ने भी उपस्थित भक्तों को अपना विशेष आशीर्वाद दिया।

​कजरवारा समिति के सदस्यों ने भक्ति भाव से संभाली व्यवस्था

​इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में समिति के राकेश उपाध्याय, अटल उपाध्याय, एडवोकेट ऋषभ खरे, धर्मेंद्र कुशवाहा, कृष्णा दास चौधरी, आशीष दास चौधरी, आशीष सोनू, बानी, सतीष, विनय चौधरी, श्रेया, सुनील, सुधांशु, प्रहलाद उपाध्याय, दिनेश, एडवोकेट बिनीत उपाध्याय, सिद्धार्थ, हिमांशु, मोंटी, भोलू, राजेश जायसवाल, अशोक पटेल, दीपक यादव, प्रमोद झरिया, राजा सेन, रोहित पटेल, गोविंद कुशवाहा, अभय उपाध्याय, नमन उपाध्याय, प्रशांत चौकसे, अरुण चौकसे, सुशील चौकसे सहित समस्त कार्यकर्ताओं ने सक्रिय योगदान देकर धर्म लाभ प्राप्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak