khabar abhi tak

सड़क पर दौड़ रही स्कूटर में भड़की आग, चालक ने कूदकर जान बचाई


जबलपुर।
अंधमूक चौराहे के पास शुक्रवार की सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। सड़क पर दौड़ रही एक स्कूटर अचानक धू-धू कर जलने लगी। मौके पर स्कूटर में देखते ही देखते आग की लपटे दिखाई देने लगी। स्कूटर सवार युवक ने सूझबूझ दिखाते हुए स्कूटर से तुरंत छलांग लगा दी थी। स्कूटर में अचानक उठती लपटें देखकर सड़क यातायात थम गया था।

 प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह स्कूटर क्रमांक एमपी 20 एक्स ए 3321 से अंधमूक चौराहे के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान वाहन से अचानक तेज धुआं निकलने लगा और पलक झपकते ही आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। लपटें उठती देख चालक घबरा गया था और उसने तुरंत स्कूटर को छोड़कर दूर कूदकर अपनी जान बचाई। चौराहे के पास अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहोल बन गया और राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई थी।

घटना स्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए पानी और अन्य साधनों से आग बुझाने की कोशिश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक स्कूटर का बड़ा हिस्सा जलकर पूरी तरह खाक हो चुका था। शॉर्ट सर्किट की आशंका हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। प्राथमिक दृष्टि से माना जा रहा है कि स्कूटर में आग लगने का मुख्य कारण कोई तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट हो सकता है। घटना के चलते कुछ देर के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak