khabar abhi tak

साइबर ठगी : त्रिमूर्तिनगर में दो मोबाइल हैक करके खाली किए खाते


जबलपुर।
साइबर ठगों ने त्रिमूर्तिनगर में रहने वाले दो लोगों के खाते खाली कर दिए। पुलिस के सामने यह सामने आया है कि खातों को पहले हैक किया गया था फिर उसमें से पैसों को हड़पा गया है। पुलिस रिपोर्ट पर साइबर टीम की मदद से छानबीन में जुट गई है।

गोहलपुर पुलिस ने बताया कि त्रिमूर्तिनगर निवासी अमित कुमार पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह नर्मदा टेस्टिंग लैब करोंदानाला में काम  करता है। उसका खाता एसबीआई बैंक शाखा विजयनगर में है। उसका मोबाइल नम्बर लिंक है, जिस से फोन पे चलाता ह। 20 सितंबर की शाम लगभग 8 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उसका फोन हैक करके उसके खाते से 26 हजार 966 रूपये फोन पे के माध्यम से निकाल लिये हैं। 

इसी तरह गुरूवार को त्रिमूर्तिनगर निवासी प्रियंका गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह स्टाफ नर्स का काम करती है। उसके पति त्रिमूर्तिनगर पैथोलाजी में काम करते हैं। उसका खाता यूनियन बैंक शाखा गोपालबाग में है। उसका मोबाइल नम्बर लिंक है। वह उक्त नम्बर से गूगल पे चलाती है। 23 सितंबर की सुबह लगभग 8-30 बजे से 9 बजे के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसका फोन हैक करके उसके खाते से 3 बार में कुल 49 हजार 499 रूपये धोखाधड़ी करते हुये निकाल लिये। उसे रूपये कटने का मैसेज आया तो उसे धोखाधडी होने की जानकारी हुयी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak