khabar abhi tak

रेल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : 6 दिन पहले ही तैयार हो गया वेतन, आज खातों में हो जाएगा क्रेडिट

जबलपुर। रेलवे कर्मचारियों और अधिकारियों के बैंक खातों में उनके वेतन के क्रेडिट होने का एसएमएस इस बार छह दिन पहले ही आ जाएगा। रेलवे ने बैंकों की राष्ट्रीय स्तर पर तीन दिनों की हड़ताल को देखते हुए अपने अधिकारियों और कर्मचारियों को तय तिथि से पहले वेतन देने का आदेश दिया है। विदित हो कि पमरे प्रशासन ने 24 सितम्बर तक वेतन पत्रक बनाकर भेजने का आदेश जारी किया था.

गुरुवार 24 सितम्बर को पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर, भोपाल व कोटा मंडलों सहित देश के सभी रेल मंडलों, उत्पादन इकाईयों, वर्कशाप व अन्य संस्थानों में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों का एडवांस वेतन तैयार हो गया है। वेतन स्लिप को रेलवे के वित्त अनुभाग ने अपने-अपने मंडलों में स्वीकृति देकर उसे संबंधित बैंकों को भेज दिया है। अब शुक्रवार  (25 सितम्बर  को यह बैंक रेलकर्मियों और अधिकारियों के खातों में वेतन क्रेडिट कर देंगे।

रेलवे में हर माह अधिकारियों व कर्मचारियों का वेतन 25 से 28 तारीख को तैयार होता है। वेतन तैयार होने के बाद उसे रेलवे के वित्त अनुभाग को भेजा जाता है। वित्त अनुभाग में देय वेतन, भत्तों की जांच के बाद उसे स्वीकृत कर भुगतान वाउचर संबंधित बैंकों को जारी किया जाता है। इस पर ही माह की पहली तारीख को कर्मचारियों और अधिकारियों का वेतन क्रेडिट हो जाता है। इस बार 28 से 30 सितंबर तक बैंकों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल है। अंतिम शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में शुक्रवार को बैंकों में अंतिम कार्यदिवस रहेगा। हालांकि रविवार 27 सितम्बर रविवार को बैंक खुला रखने का वित्त मंत्रालय ने आदेश दिया है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak