जबलपुर। पंजाब बैंक कॉलोनी में एक परिवार में शादी में परिवार उलझा रहा। इस बीच किसी अज्ञात चोर ने आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए। परिवार ने पुलिस को जेवर की अनुमानित कीमत 7 लाख रूपए बताई है। पुलिस परिवार में शामिल होने वाले लोगों के साथ सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
थाना कोतवाली में दिनंाक 24-9-26 की रात्रि सौरभ सोनी उम्र 51 वर्ष निवासी पंजाब बैंक कालोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह प्राईवेट काम करता है। उसकी ससुराल मोहन नगर बड़ा बजार जिला सागर में है। उसके भतीजे की शादी होने से घर में मेहमान आये थे। पत्नी ने शादी के बाद सभी सोने चांदी के गहने एक साथ आलमारी में रख दिये थे। कोई अज्ञात चोर आलमारी का ताला खोलकर उसकी पत्नी के सोने चांदी के जेवर चोरी कर ले गया है। 18 सितंबर को संतान सप्तनी के दिन सोने चांदी के जेवर पहना था, जो जेवर जिसमें सोने की 6 चूड़ी, 1 बेंदी, 1 अंगूठी, 1 संतान सप्तमी का चूड़ा, 1 फैंसी चूड़ा कुल कीमती लगभग 7 लाख रूपये के आलमारी में नहीं मिले।