khabar abhi tak

Rail News- 27 सितम्बर को पहली ट्रिप रानी कमलापति–गया के बीच पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन

जबलपुर। पितृपक्ष के अवसर पर गया में श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 01661/01662 रानी कमलापति–गया–रानी कमलापति पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन को 03-03 ट्रिप चलाने का निर्णय लिया गया है। पहली ट्रिप 27 सितम्बर को रानी कमलापति से गया के लिए दोपहर 03:20 बजे पर रानी कमलापति से रवाना होगी।

रानी कमलापति–गया-रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन समय-सारिणी

गाड़ी संख्या 01661 रानी कमलापति–गया एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन दिनांक 27 सितम्बर, 02 एवं 07 अक्टूबर 2026 को रानी कमलापति स्टेशन से दोपहर 15:20 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन नर्मदापुरम (16:34/16:36), इटारसी (17:05/17:25), पिपरिया (18:13/18:15), नरसिंहपुर (19:38/19:40), जबलपुर (21:15/21:25), सिहोरा रोड (21:50/21:52), कटनी (00:10/00:15), मैहर (01:40/01:42), सतना (02:00/02:05), मानिकपुर (04:10/04:12), प्रयागराज छिवकी (06:00/06:05), मिर्जापुर (08:18/08:20), पंडित दीन दयाल उपाध्याय (10:10/10:20), भभुआ रोड (10:58/11:00), सासाराम (11:30/11:32), डेहरी-ऑन-सोन (11:50/11:52) एवं अनुग्रह नारायण रोड (12:10/12:12) होते हुए दोपहर 14:30 बजे गया पहुँचेगी।

इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 01662 गया–रानी कमलापति एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन दिनांक 30 सितम्बर, 05 एवं 10 अक्टूबर 2026 को गया स्टेशन से दोपहर 15:30 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अनुग्रह नारायण रोड (16:15/16:17), डेहरी-ऑन-सोन (16:32/16:34), सासाराम (16:50/16:52), भभुआ रोड (17:23/17:25), पंडित दीन दयाल उपाध्याय (18:55/19:05), मिर्जापुर (20:43/20:45), प्रयागराज छिवकी (22:15/22:20), मानिकपुर (01:30/01:32), सतना (03:25/03:30), मैहर (03:50/03:52), कटनी (05:25/05:30) एवं सिहोरा रोड (07:20/07:22), जबलपुर (08:10/08:20), नरसिंहपुर (10:08/10:10), पिपरिया (11:55/11:57), इटारसी (14:05/14:25), नर्मदापुरम (14:43/14:45) होते हुए शाम 16:15 बजे रानी कमलापति पहुँचेगी।

कोच संरचना

इस पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन में 04 सामान्य श्रेणी, 12 शयनयान श्रेणी, 04 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के कोच तथा 02 एलएलआरडी सहित कुल 24 कोच लगाए जाएंगे।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak