khabar abhi tak

बीना एवं आगासौद स्टेशनों पर यार्ड रीमॉडलिंग, श्रीधाम एक्सप्रेस सहित कई गाडिय़ां निरस्त

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे के बीना स्टेशन एवं उत्तर मध्य रेलवे के आगासौद स्टेशन के मध्य तीसरी रेल लाइन को जोडऩे के लिए दोनों स्टेशनों पर यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के लिए प्री-नानइंटरलाकिंग एवं नानइंटरलाकिंग 1 सितंबर से 15 अक्टूबर तक चरणबद्ध तरीके से किया जाना है। कार्य के दौरान ट्रेनों के सुरक्षित एवं सुचारु परिचालन को ध्यान में रखते हुए जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन श्रीधाम एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों को निरस्त एवं शॉर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट किया गया है।

यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य पूर्ण होने के पश्चात बीना एवं आगासौद स्टेशनों के यार्ड की परिचालन क्षमता में वृद्धि होगी। इससे ट्रेनों के संचालन में अधिक सुगमता आएगी, ट्रेनों के ठहराव एवं संचालन के बेहतर प्रबंधन में सहायता मिलेगी तथा भविष्य में बढ़ते यातायात को सुचारु रूप से संचालित करने की क्षमता में वृद्धि होगी। साथ ही, रेल परिचालन की दक्षता में वृद्धि होगी, विश्वसनीयता बढ़ेगी और समयपालन में सुधार होगा। 

प्रारंभिक यात्रा तिथियों में निरस्त की जाने वाली ट्रेनें

1) गाड़ी संख्या 64618 ललितपुर–बीना मेमू दिनाँक 20 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक तक। (26 ट्रिप)

2) गाड़ी संख्या 64617 बीना–ललितपुर मेमू दिनाँक 20 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक तक। (26 ट्रिप)

3) गाड़ी संख्या 61619 बीना–कटनी मुडवारा मेमू दिनाँक 21 सितम्बर को एवं 28 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक तक। (19 ट्रिप)

4) गाड़ी संख्या 61620 कटनी मुडवारा–बीना मेमू दिनाँक 21 सितम्बर को एवं 28 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक तक। (19 ट्रिप)

5) गाड़ी संख्या 12192 जबलपुर-हजऱात निजामुद्दीन श्रीधाम एक्सप्रेस दिनाँक 26 सितम्बर से 14 अक्टूबर 2026 तक तक। (19 ट्रिप)

6) गाड़ी संख्या 12191 हजऱात निजामुद्दीन-जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस दिनाँक 27 सितम्बर से 15 अक्टूबर 2026 तक तक। (19 ट्रिप)

7) गाड़ी संख्या 61611बीना–रूठियाई मेमू दिनाँक 30 सितंबर से 16 अक्टूबर 2026 तक तक। (17 ट्रिप)

8) गाड़ी संख्या 61612 रूठियाई–बीना मेमू दिनाँक 30 सितंबर से 16 अक्टूबर 2026 तक तक। (17 ट्रिप)

9) गाड़ी संख्या 61625 बीना–रूठियाई मेमू दिनाँक 30 सितंबर से 16 अक्टूबर 2026 तक तक। (17 ट्रिप)

10) गाड़ी संख्या 61626 रूठियाई–बीना मेमू दिनाँक 30 सितंबर से 16 अक्टूबर 2026 तक तक। (17 ट्रिप)

11) गाड़ी संख्या 12197 भोपाल–ग्वालियर इण्टरसिटी दिनाँक 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 तक। (15 ट्रिप)

12) गाड़ी संख्या 12198 ग्वालियर–भोपाल इण्टरसिटी दिनाँक 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 तक। (15 ट्रिप)

13) गाड़ी संख्या 11086 ग्वालियर–एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस दिनाँक 2 अक्टूबर एवं 9 अक्टूबर 2026 को। (2 ट्रिप)

14) गाड़ी संख्या 11085 एसएमवीटी बेंगलुरु–ग्वालियर एक्सप्रेस दिनाँक 4 अक्टूबर एवं 11 अक्टूबर 2026 को। (2 ट्रिप)

15) गाड़ी संख्या 22169 रानी कमलापति–संतरागाछी हमसफऱ एक्सप्रेस दिनाँक 14 अक्टूबर 2026 को। (1 ट्रिप)

16) गाड़ी संख्या 22170 संतरागाछी–रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस दिनाँक 15 अक्टूबर 2026 को। (1 ट्रिप)

17) गाड़ी संख्या 22161 भोपाल–दमोह राज्यरानी एक्सप्रेस दिनाँक 9 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 तक तक। (7 ट्रिप)

18) गाड़ी संख्या 22162 दमोह–भोपाल राज्यरानी एक्सप्रेस दिनाँक 10 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2026 तक तक। (7 ट्रिप)

19) गाड़ी संख्या 22163 भोपाल-खजुराहो महामना एक्सप्रेस दिनाँक 15 अक्टूबर 2026 को। (1 ट्रिप)

20) गाड़ी संख्या 22164 खजुराहो-भोपाल महामना एक्सप्रेस दिनाँक 15 अक्टूबर 2026 को। (1 ट्रिप)

प्रारंभिक यात्रा तिथियों में शॉर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट ट्रेनें

1) गाड़ी संख्या 11602 कटनी–बीना मेमू दिनाँक 29 सितम्बर से 15 अक्टूबर 2026 तक बीना स्टेशन के बजाय खुरई स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। (17 ट्रिप)

2) गाड़ी संख्या 11601 बीना–कटनी मेमू दिनाँक 30 सितम्बर से 16 अक्टूबर 2026 तक बीना स्टेशन के बजाय खुरई स्टेशन से ओरिजिनेट होगी। (17 ट्रिप)

3) गाड़ी संख्या 11603 कोटा–बीना मेमू दिनाँक 30 सितम्बर से 16 अक्टूबर 2026 तक बीना स्टेशन के बजाय महादेवखेड़ी जंक्शन स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। (17 ट्रिप)

4) गाड़ी संख्या 11604 बीना–कोटा मेमू दिनाँक 30 सितम्बर से 16 अक्टूबर 2026 तक बीना स्टेशन के बजाय मुंगावली स्टेशन से ओरिजिनेट होगी। (17 ट्रिप)

5) गाड़ी संख्या 61633 कोटा–बीना मेमू दिनाँक 29 सितम्बर से 15 अक्टूबर 2026 तक बीना स्टेशन के बजाय मुंगावली स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। (17 ट्रिप)

6) गाड़ी संख्या 61634 बीना–कोटा मेमू दिनाँक 30 सितम्बर से 16 अक्टूबर 2026 तक बीना स्टेशन के बजाय महादेवखेड़ी जंक्शन स्टेशन से ओरिजिनेट होगी। (17 ट्रिप)

7) गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर–भोपाल एक्सप्रेस दिनाँक 6 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2026 तक भोपाल स्टेशन के बजाय बीना मालखेड़ी जंक्शन स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। (9 ट्रिप)

8) गाड़ी संख्या 18235 भोपाल–बिलासपुर एक्सप्रेस दिनाँक 7 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 तक भोपाल स्टेशन के बजाय बीना मालखेड़ी जंक्शन स्टेशन से ओरिजिनेट होगी। (9 ट्रिप)

9) गाड़ी संख्या 61631 भोपाल–बीना मेमू दिनाँक 7 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 तक बीना स्टेशन के बजाय मंडीबमौरा स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। (9 ट्रिप)

10) गाड़ी संख्या 11606 बीना-भोपाल मेमू दिनाँक 7 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2026 तक बीना स्टेशन के बजाय मंडीबमौरा स्टेशन से ओरिजिनेट होगी। (9 ट्रिप)

11) गाड़ी संख्या 11605 भोपाल-भोपाल मेमू दिनाँक 7 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 तक बीना स्टेशन के बजाय मंडीबमौरा स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। (9 ट्रिप)

12) गाड़ी संख्या 61632 बीना–भोपाल मेमू दिनाँक 7 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 तक बीना स्टेशन के बजाय मंडीबमौरा स्टेशन से ओरिजिनेट होगी। (9 ट्रिप)

13) गाड़ी संख्या 12002 न्यू दिल्ली-रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस दिनाँक 15 अक्टूबर 2026 को रानी कमलापति स्टेशन के बजाय ललितपुर स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। (1 ट्रिप)

14) गाड़ी संख्या 12001 रानी कमलापति-न्यू दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस दिनाँक 15 अक्टूबर 2026 को रानी कमलापति स्टेशन के बजाय ललितपुर स्टेशन से ओरिजिनेट होगी। (1 ट्रिप)

निनलिखित रेलगाडिय़ों के गंतव्य स्टेशन में परिवर्तन किया गया है

1) गाड़ी संख्या 51884 ग्वालियर–बीना सवारी गाड़ी को 20 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक मालखेडी तक विस्तारित किया जाएगा। यह ट्रेन फ्लाईओवर के माध्यम से बीना स्टेशन को पार करते हुए चलेगी। कुल 26 फेरे होंगे।

2) गाड़ी संख्या 51885 बीना–दमोह सवारी गाड़ी 20 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक मालखेडी से प्रारंभ होगी। कुल 26 फेरे।

3) गाड़ी संख्या 51886 दमोह–बीना सवारी गाड़ी 21 सितंबर से 16 अक्टूबर 2026 तक मालखेडी पर समाप्त होगी। कुल 26 फेरे।

4) गाड़ी संख्या 51883 बीना–ग्वालियर सवारी गाड़ी 21 सितंबर से 16 अक्टूबर 2026 तक मालखेडी से प्रारंभ होगी तथा फ्लाईओवर के माध्यम से बीना स्टेशन को पार करेगी। कुल 26 फेरे।

5) गाड़ी संख्या 19341 नागदा–बीना को 20 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक कटनी मुड़वारा तक विस्तारित किया जाएगा। यह ट्रेन फ्लाईओवर के माध्यम से बीना स्टेशन को पार करेगी। कुल 26 फेरे।

6) गाड़ी संख्या 19342 बीना–नागदा 21 सितंबर से 16 अक्टूबर 2026 तक कटनी मुड़वारा से प्रारंभ होगी तथा फ्लाईओवर के माध्यम से बीना स्टेशन को पार करेगी। कुल 26 फेरे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak