khabar abhi tak

शहर के कई इलाकों में दो दिन बाधित रहेगी जलापूर्ति


जबलपुर। नर्मदा जल प्रदाय योजना के अंतर्गत 120 एमएलडी रमनगरा जल शोधन संयंत्र के राइजिंग मेन में 1200 एमएम का बटरफ्लाई वाल्व में लीकेज सुधार का कार्य किया जाना है। सुधार कार्य के चलते उक्त संयंत्र से कल 26 सितम्बर को सायंकालीन से लेकर 27 सितम्बर 2026 प्रातःकालीन तक जलापूर्ति प्रभावित हरेगी। कार्यपालन यंत्री जल कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि उक्त संयंत्र से भरी जाने वाले टंकियाॅं क्रमशः बिडला धर्मशाला, मेडिकल, त्रिपुरी, गुलौआ, राईट टाउन, रामेश्वरम, मनमोहन नगर, लक्ष्मीपुर, कोतवाली, मोतीनाला, आनंद नगर, लेमा गार्डन, सर्वोदय नगर, मदर टैरेसा, बेदी नगर, मिल्क स्कीम, किलकारी गार्डन, न्यू शोभापुर व राजीव नगर तथा अमृत योजनांतर्गत देवताल उच्चस्तरीय टंकियों से जलापूर्ति अवरूद्ध रहेगी। उक्त अतिमहत्वपूर्ण कार्य के चलते क्षेत्रीय नागरिकों को होने वाली असुविधा के लिए महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’, जल प्रभारी दामोदर सोनी एवं निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने खेद व्यक्त किया है। प्रभावित क्षेत्र में टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति की जायेगी। यह कार्य पूरा होते ही क्षेत्र में जलापूर्ति पहले से अधिक सुचारू और प्रभावी ढंग से बहाल कर दी जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak