khabar abhi tak

बरगी बांध के पांच गेट फिर खुले



जबलपुर।  जिले में जारी मूसलाधार बारिश और कैचमेंट एरिया से गाद युक्त मटमैले पानी की तेज आवक के कारण शुक्रवार शाम 6 बजे बरगी बांध के 5 गेट 1-1 मीटर तक खोल दिए गए। दोपहर 3 बजे जलाशय का जलस्तर 422.90 मीटर दर्ज किया गया, जिसके बाद 780 क्यूमेक पानी प्रति सेकंड छोड़ा जा रहा है। वर्तमान में 763 क्यूमेक पानी की निरंतर आवक से जलाशय अपनी वास्तविक उपयोगी क्षमता 3180 के मुकाबले 3217 एमसीएम भराव के साथ 101.16 प्रतिशत तक भर चुका है। इस भारी जलप्रवाह से नर्मदा नदी के प्रमुख तटों पर पानी का स्तर 3 से 4 फीट तक बढ़ जाएगा। स्थिति को भांपते हुए बांध प्रबंधन ने निचले कछार और किनारे बसे रहवासियों को दूर रहने की सख्त चेतावनी दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak