खंडवा. मध्य प्रदेश के खंडवा में गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां ग्राम नाहल्दा में शुक्रवार की शाम करीब साढ़े 4 बजे भारतीय जनता पार्टी के दो पुत्र नदी में डूब गए। दोनों की उम्र 14 से 15 साल बताई जा रही है।
हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू दल मौके पर पहुंच गया। एसडीआरएफ की टीम दोनों भाइयों की तलाश में जुटी है। खंडवा एसडीएम भी मौके के लिए रवाना हुए हैं। दोनों बच्चों के पिता मोंटू ठाकुर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष हैं। यह हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है. वहीं नदी में तेज बहाव की वजह से बचाव दल को परेशानी हो रही है.
Tags
madhya-pradesh
