khabar abhi tak

बिजली ऑपरेटर के साथ मारपीट, कार तोड़ी

 


जबलपुर।
चरगवां के बिजली विभाग में पदस्थ एक ऑपरेटर के साथ एक युवक ने न केवल मारपीट की बल्कि उसकी कार में भी तोड़फोड़ किया। मौके पर युवक धमकाते हुए बाइक से भाग गया। बिजली कर्मचारी ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई। 

चरगवां पुलिस ने बताया कि हीरापुर गांव के रहने वाले तिवारी प्रसाद ठाकुर ने रिपेार्ट दर्ज कराई कि वह ग्राम उमरिया डुंगरिया में बिजली विभाग में आपरेटर का कार्य करता है। 23 सितंबर की सुबह लगभग 9 बजे अपनी डियूटी के लिये उमरिया डुंगरिया सब स्टेशन में काम पर आया था। शाम लगभग 6 बजे डियूटी के बाद अपनी बैगनार कार क्रमांक एमपी 20 जेडएन 8446 से अपने साथी नीलेश तिवारी, दिनेश परस्ते को कार में बिठाकर अपने घर ग्राम हीरापुर वापस जा रहा था। ग्राम गंगई संध्या भवन के पास पहंुचे, तभी अचानक नुनपुर निवासी भारत गोटिया, जो उससे कई बार लाईट के संबंध में पूछताछ करने आया था, जो उसकी कार के सामने आकर उसे रोककर बोला कि गांव की लाईट क्यों बंद रहती है। यह कहते हुये जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और अपशब्द करने लगा। गालियां देने से मना करने पर भरत गोटिया अपने हाथ में रखा अपना मोबाइल उसकी गाड़ी के सामने के कांच में मार दिया, जिससे उसकी गाड़ी का कांच टूट गया। उसके गाल में चांटा मार दिया। मौके पर जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak