जबलपुर। पांच माह पहले दाम्पत्य जीवन में बंधे एक पति-पत्नी के रिश्तों में ऐसी दरार हो गई कि पत्नी को अपने मायके लौट जाना पड़ा। पत्नी ने पुलिस के सामने दो टूक कहा कि शादी होने के बाद भी पति दीपक शर्मा ने उसे पत्नी का दर्जा नहीं दिया। हमेशा उसे अपने साथ रखने से मना करते रहे। उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहे। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।
अधारताल थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया कि लालमाटी की रहने वाली सीमा शर्मा ने लिखित शिकायत की है कि उसकी शादी 28 अप्रेल को हिन्दू रीति रिवाज से कंचनपुर तीन पुलिया निवासी दीपक शर्मा के साथ हुयी थी। शादी के पहले उसके परिवार वालों को पति एवं पति के परिवार वालों ने पति के शराब पीने के बात नहीं बतायी थी। शादी के बाद उसे पता चला पति दीपक शर्मा शराब पीते है।
वे आये दिन शराब पीकर उसके साथ गाली गलोज कर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। वह प्रतियोगिता की परीक्षा की तैयारी कर रही है। रात में पढ़ाई करती है तो उसके साथ पति गाली गलोज कर हाथ मुक्कों से मारपीट करते हैं। देर रात तक फोन पर किसी अन्य से अश्लील बातचीत करते हैं। पति ने उसे अभी तक पत्नी का दर्जा नहीं दिया। उसे अपने साथ रखने से मना करते हैं।
बात है 20 सितंबर की, जब रात लगभग 11-30 बजे वह पढ़ाई कर रही थी। तभी पति कमरे में बैठकर शराब पिये और उसके साथ गाली गलोज करने लगे। गालियां देने से मना करने पर हाथ मुक्कों से मारपीट किये। उसने घटना की बात अपने भाई अरविंद शर्मा को बतायी। रात लगभग 1 बजे भाई उसे लेने आया तो वह भाई के साथ मायके आ गयी थी।
.jpg)