khabar abhi tak

सामाजिक बदनामी से क्षुब्ध ' टावल सिंह ' फंदे पर लटका, मौत


जबलपुर।
कहते हैं कि मौत कहीं भी आ जाती है। चाहे जमीन हो, पानी हो या हवा हो। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें ट्र्ेक्टर की ट्र्ॉली से मफलर का फंदा बनाकर एक युवक लटक गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम करके छानबीन में फुलर गांव के दो लोगों को दोषी पाया और उनके खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है। 

शहपुरा पुलिस ने बताया कि फुलर गांव के रहने वाले गुलजार सिंह ने सूचना दी कि वह खेती किसानी करता है। 7 सितंबर की शाम लगभग 7-30 बजे अपने दोस्त चंदन, मेघराज, अभय के साथ गांव में टावर के पास बैठकर मोबाइल चला रहे थे। गांव का मेघराज निस्तार के लिये थोड़ी दूर पर खेत के पास खड़ी टेªक्टर की ट्राली के पास गया। थोड़ी देर बाद मेघराज की जोर से चिल्लाने की आवाज आई। हम सभी दोस्त दौड़कर मेघराज के पास गये देखा, वहां पर खड़ी टेªक्टर की ट्राली में मफलर से फासी का फंदा बनाकर उसका भाई टावल सिंह लटका था। मौके पर फंदा हंसिया से काटकर फासी से उतारकर शासकीय अस्पताल शहपुरा लेकर गये, जहां डॉक्टर ने चैक कर उसके भाई टावल सिंह को मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस ने दौरान मर्ग जांच मृतक टावल सिंह के परिवार जनों के कथन लेख किये जिन्होंनें अपने कथन में बताया कि 7 सितंबर को मृतक टावल सिंह लोधी के साथ गांव के लोकेन्द्र सिंह व राजेश सिंह लोधी के द्वारा पुरानी बराई पर हाथ मुक्कों से मारपीट करने के कारण मृतक के द्वारा सामाजिक बदनामी एवं आत्मग्लानी से क्षुब्ध होने से गांव के महेन्द्र सिंह के बाड़े में खड़ी टेªक्टर ट्राली की रेलिंग में मफलर बांधकर फासी लगा लिया था। मर्ग जांच पर आरोपी लोकेन्द्र सिंह व राजेश सिंह लोधी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak