जबलपुर। घमापुर गोपाल होटल के समीप रहने वाले अमन प्रजापति पर दो युवकों ने उस वक्त हमला कर दिया, जब वह स्कूल छूटने पर पार्किंग से बाइक उठाने के लिए पहुंचा। हमलावरों ने अमन को घेरकर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसके चेहरे, गाल, ओठ पर गंभीर चोटें आई। अमन पर हमला होते देख छात्रों में चीख पुकार मच गई। घायल अमन को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर घायल अमन की हालत को देखते हुए भरती कर लिया गया है। बताया गया है कि अमन प्रजापति उम्र 20 वर्ष स्कूल की स्कूल की छु्ट्टी होने पर अपना होटल के सामने पार्किंग में अपनी गाड़ी लेने के लिये गया था पार्किंग के पास ऐश्वर्य नाहर, अभिषेक के साथ मोटर सायकल लेकर खड़े थे, अभिषेक मोटर सायकल को चलाने के लिये मोटर सायकल में आगे व ऐश्वर्य नाहर पीछे बैठा था जब वह पार्किंग में पहॅुचा तो दोनों उसके पास आकर उसका हाथ पकड़कर अपनी मोटर सायकल में बिठाने लगे, उसने उनकी मोटर सायकल में बैठने से मना किया तो ऐश्वर्य नाहर ने जान से मारने की नियत से चाकू से हमलाकर उसके चेहरे में वायें तरफ गाल, ओठ में चोट पहॅुचा दी तथा मोटर सायकल में बैठकर दोनों भाग गये। हमले में घायल अमन को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद हमलावरों की तलाश शुरु कर दी है।