khabar abhi tak

मोटर सायकल में बिठाकर युवक का अपहरण, मारपीट कर छोड़ा

एआई आधारित फोटो

जबलपुर।
गढ़ा के पंचशील कॉलोनी में रहने वाले एक युवक का सोमवार रात करीब दो बजे पांच युवकों ने मोटरसाइकिल में बिठाकर अपहरण किया। आरोपी युवकों ने उसे गंगासागर में ले जाकर उससे मारपीट की और भाग गए।

गढ़ा के मुताबिक इंद्रपुरी निवासी अभिषेक पासी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह स्विेगी डिलेवरी ब्याय का काम करता है। 28 सितंबर की रात लगभग 2 बजे वह चौधरी मोहल्ला रामपुर में था। उसके घर के पास रहने वाला मानव चौधरी का काल आया। मानव उससे बोला कि गुलाटी पेट्रोल पम्प के पास उसकी गाड़ी का पेट्रोल पम्प खत्म हो गया, उसने कहा वह वहां नहीं आ सकता तो कहा सुविधा मार्केट के पास आजा। सुविधा मार्केट जाकर मानव को कॉल किया, जिसने कॉल रिसीव नहीं किया। उसी समय 2 मोटर सायकल से रोहन ठाकुर, चीकू पटैल, युवी, कृष्णा तिवारी, नितेश आकर बेवजह अपशब्द करने लगे। गालियां देने से मना किया तो उसे अपनी मोटर सायकल में बीच में बैठा लिया। गाड़ी चीकू पटेल चला रहा था। युवी उसे पकड़कर पीछे बैठा था। उसकी मोटर सायकल एक लड़का चलाते हुये गंगासागर ले गये। रोहन से बदनपुर निवासी एक लड़की बात करती थी, जो उससे बात करने लगी। उसी बात को लेकर सभी उसके साथ गाली गलौज करते हुये हाथ मुक्कों से मारपीट कर हाथ पैर, पीठ व शरीर में चोटें पहुंचाये और भाग गए। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak