| फाइल फोटो |
जबलपुर। नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेंज अस्पताल कैंपस में सोमवार की रात एक इलेक्ट्रिशियन से तीन अज्ञात युवकों ने स्कूटर छुड़ा लिया। मौके पर इलेक्ट्रिशियन से उसका मोबाइल लूट लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
गढ़ा पुलिस ने बताया कि हनुमानताल निवासी कमलेश अहिरवार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह इलेक्ट्रिशियन का काम करता है। 21 सितंबर को दोपहर लगभग 1-30 बजे अपने घर से मुकुनवारा अपनी एक्सिस क्रमांक एमपी 20 यू ए 4003 से गया था, जो रात लगभग 10-30 बजे मेडिकल कॉलेज गेट के पास पहंुचा। वह मेडिकल कॉलेज के अंदर अपनी गाड़ी में बैठा था। कुछ देर बाद एक व्यक्ति आया, जो उसकी एक्सिस को उठाकर ले जाने लगा। उसने रोकने का प्रयास किया। वह उससे वाद विवाद करने लगा। उसी समय उक्त व्यक्ति के 2 अन्य दोस्त आ गये फिर तीनों गाली गलोज करने लगे। गालियां देने से मना करने पर तीनों हाथ मुक्कों से मारपीट किये तथा उसकी एक्सिस क्रमांक एमपी 20 यू ए 4003 एंव मोबाइल छीन लिया। मोबाइल के कवर में कुछ पैसे भी रखे थे, जो लेकर जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। मारपीट से उसके सिर, हाथ पैर व शरीर में चोटें आयीं।
झपट्टा मारकर मोबाइल छीना
इसी तरह अधारताल पुलिस ने बताया कि शोभापुर निवासी गनपत उर्फ लकी गौंड़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह शोभापुर ब्रिज के पास गोवर्धन इंडस्ट्रीज प्लास्टिक फैक्ट्री में मशीन चलाता है। सोमवार की शाम लगभग 7 बजे वह फैक्ट्री से पैदल किराना दुकान सामान लेने अपने मोबाइल पर बात करते हुये जा रहा था। तभी मोेटर सायकल में पीछे से 2 लड़के आये और मोटर सायकल में पीछे बैठे लड़के ने झपट्टा मारते हुये उसका मोबाइल लेकर तेजी से भाग गये