khabar abhi tak

बाइक सवारों ने घर की बालकनी में फेंके सुअरमार बम

एआई आधारित फोटो

जबलपुर।
घमापुर के कांचघर चौक के पास रहने वाले एक व्यक्ति के घर की बालकनी में बाइक सवार तीन युवकों ने सूअरमार बम फेंके और भाग गए। बमबाजी में बालकनी में टहल रहा व्यक्ति बालबाल बच गया। बालकनी में रखा मछलियों का कांच टूट गया था। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस छानबीन कर रही है।

घमापुर पुलिस ने बताया कि कांचघर निवासी बृजेन्द्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 23-24 सितंबर की रात्रि अपने घर की बालकनी में खाना खाकर टहल रहा था। तभी घर के पास एक मोटर सायकल में 3 लोग आये। 2 लोग मुंह में कपड़ा बांधे हुये थे तथा एक का चेहरा खुला था। उसका नाम एश्वर्य नाहर है। मौक ेपर युवकों ने उसके घर पर 2 बम चलाये। जिसमें 1 बम एश्वर्य नाहर ने फैंका व दूसरा बम एश्वर्य नाहर के साथी ने फेंका। बम उसके घर की बालकनी में गिरे। धमाके से चारों तरफ धुंआ व छर्रे पत्थर फैल गये। बालकानी में रखा मछली का कांच का पाट टूट गया। तीनो बम फैंककर गाली गलौज करते हुये जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। वह बिना फूटा बम लेकर थाने पहुंचा था।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak