khabar abhi tak

फिर साइबर ठगों का अटैक, दो खातों से हड़पे दो लाख


जबलपुर।
शहर के लोगों के साथ साइबर ठगी रूकने का नाम नहीं ले रही है। दो दिनों में आठ-दस लोगों को शिकार बनाने के बाद फिर दो मामले सामने आए हैं, जिसमें मोबाइल हैक करके खाते खाली कर दिए गए हैं। पुलिस ने फरियादियों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साइबर टीम मामले में तकनीकी रूप से छानबीन कर रही है।

रांझी पुलिस ने बताया कि मानेगांव निवासी प्रियंका बनौधा ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह श्रमोदय आवासीय विद्यालय में अतिथि शिक्षक के रूप में कार्यरत है। 5 अगस्त को शाम लगभग 4 बजे उसका मोटारोला कम्पनी का मोबाइल, जिसमें जियो की सिम चलाती है, किसी अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल हैक कर लिया। उसका मोबाइल अपने आप अपडेट होने लगा। रात लगभग 8-30 बजे उसका फोन चालू उसने अपने स्टेट बैंक आफ इंडिया के खाता का बैलेंस चैक किया। शाम 6-28 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके खाते से धोखाधड़ी करते हुये 80 हजार रूपये ट्रांसफर कर लिये। 

इसी तरह कोतवाली पुलिस ने बताया कि दरहाई में रहने वाली पारूल चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 4 सितंबर को उसका मोबाइल अपने आप हैक हो गया। उसके बाद पंजाब नेशनल बैंक खाता से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आनलाईन वित्तीय धोखाधड़ी करते हुये 10 किस्त में 1 लाख 26 हजार 999 रूपये ट्रांजेक्शन कर लिये हैं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak