जबलपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत काशी से वर्णनगर जाने वाली नर्मदा सेवा यात्रा के तहत गुरूवार को सेवा कार्यकताओं ने शहर पहुंचकर गढ़ा की पुरातन वीरांगना रानी दुर्गावती की बावड़ी को देखा। मौके पर पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने बावड़ी की विशेषताओं पर फोकस करते हुए पुरातन जल संग्रहण की व्यवस्थाओं की तुलना वर्तमान में जल संग्रहण पर चर्चा की।
सेवा यात्रियों का कहना था कि अभी तक इन बावड़ियों को इतिहास से जाना था लेकिन आज रूबरू होने के बाद इसकी छबि उससे भी बेहतर नजर आई है, जहां प्रशासन ने इन जल मंदिरों को बेहतर तरीके से सहेजा है।
