जबलपुर. पश्चिम मध्य रेलवे, जबलपुर मंडल के सिहोरा–डुंडी स्टेशनों के मध्य स्थित समपार फाटक क्रमांक 336 के अप एवं डाउन रेल पथ की संरक्षा एवं सुरक्षा की दृष्टि से ओवर हॉलिंग कार्य किया जाना है।
यह कार्य शनिवार, 05 सितंबर को प्रात: 08:00 बजे से सोमवार, 14 सितंबर 2026 को सायं 17:00 बजे तक किया जाएगा। उक्त कार्य के दौरान समपार फाटक क्रमांक 336 से होकर गुजरने वाला सड़क यातायात पूर्णत: बंद रहेगा। सड़क उपयोगकर्ताओं से अनुरोध है कि उक्त अवधि में आवागमन के लिए रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) का उपयोग करें तथा रेलवे द्वारा जारी यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करते हुए सहयोग प्रदान करें।
रेल पथ की संरक्षा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा यह अनुरक्षण कार्य यात्रियों एवं आमजन की सुरक्षित रेल यात्रा की दृष्टि से आवश्यक है। सुरक्षित एवं सुचारु आवागमन के लिए सड़क उपयोगकर्ताओं से निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करते हुए रेलवे प्रशासन को सहयोग प्रदान करने की अपील है।
