khabar abhi tak

भाजपा नेता की बर्थडे पार्टी में शराब कांड का उड़ाया मजाक, बुंदेली सिंगर ने गाया, पउआ न पीयो घने-घने, सागर में मर गए केउ जने, देखे वीडियो




दमोह। दमोह के पथरिया में भाजपा नेता गौरव पटेल की बर्थडे पार्टी में सागर मेें हुए शराब कांड में हुई 36 मौतों का जमकर मजाक उड़ाया गया। गाने पर डांसर  हंसते हुए नाच कर रही हैं। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चर्चाओं का दौर शुरु हो गया है। यहां तक कि लोगों ने इस पर घोर आपत्ति दर्ज कराई है, वहीं गौरव पटेल ने मामले को लेकर माफी मांगी है। 

                        बताया गया है कि दमोह जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता पटेल के पति गौरव पटेल के जन्मदिवस की पार्टी पथरिया के सेमरा स्थित कक्कू ढाबा में रखी गई थी। जिसमें दमोह सांसद राहुल सिंह, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसुमरिया सहित अन्य भाजपा के नेता शामिल हुई। पार्टी में आयोजित कार्यक्रम में मंच पर एक बुंदेली सिंगर 'अरे पौआ ने पीयो घने-घने, बंडा में मर गये केऊ जने। गाने के दौरान दो महिला डांसर मुस्कुराती और नेता ठहाका लगाते नजर आ रहे हैं। बर्थडे पार्टी में सागर शराब कांड में 36 लोगों की मौत पर उड़ाया गए मजाक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जो चर्चा का विषय बन गया, लोगों ने इसे लेकर घोर आपत्ति की। वीडिया सामने आने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल ने कहा कि अगर किसी को बुरा लगा है, तो वह इसके लिए माफी चाहते हैं। उन्होंने बताया कि कलाकार ने लोगों से शराब न पीने की अपील की थी। फिर भी यदि किसी को लगता है कि मजाक उड़ाने जैसी बात है तो मैं इसके लिए क्षमा प्रार्थी हूं। गौरतलब है कि इसी ढाबे पर पहले अवैध शराब पकडऩे गए एक एसआई के साथ संचालक ने बदसलूकी की थी। उसने एसआई पर हमला करने की कोशिश भी की थी।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak