khabar abhi tak

पिकअप की टक्कर से बाइक चालक की मौत, साथी घायल


जबलपुर।
पाटन के गाड़ाघाट में सोमवार को पिकअप की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक की मौत हो गई। पाटन चिकित्सालय से गंभीर युवक को इलाज के लिए मेडिकल भेजा गया है। आरोपी पिकअप चालक को पुलिस ने भाग जाना बताया है।

पुलिस ने बताया कि थाना पाटन में सोमवार की रात अभिषेक मल्लाह निवासी गाड़ाघाट टपरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह गाड़ाघाट में खाने पीने का हाथ ठेला लगाता है।ं 31 अगस्त की शाम लगभग 5-45 बजे गाड़ाघाट में था। उसका दोस्त मंजू मल्लाह ने बताया कि तुम्हारा भाई नवल मल्लाह और राहुल का राकेश राठौर के खेत के पास गाड़ाघाट में एक्सीडेंट हो गया है। वह जाकर देखा उसका भाई नवल मल्लाह व चाचा का लड़का राहुल रोड पर घायल अवस्था में पड़े थे। भाई नवल के सिर व राहुल के दाहने पैर में चोट थी। राहुल ने बताया कि सामने से पिकअप क्रमांक एमपी 20 जेड एक्स 0887 के चालक ने तेज गति लापरवाही  से चलाते हुये हमारी मोटर सायकल में टक्कर मार दिया, जिससे वह एवं नवल दोनेां गिर गये। टक्कर मारने वाली पिकअप वाहन वहीं पर खडी थी। उसने राहगीरों की मद्द से दोनों घायलों को एक्सीडेंट करने वाली पिकअप में पीछे लिटाकर शासकीय अस्पताल पाटन लेकर आये, जहां उसके भाई को नवल मल्लाह को डॉक्टर ने चैक कर मृत घोषित कर दिया। राहुल को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मौके से पिकअप वाला पिकअप लेकर भाग गया। 

अज्ञात ट्रक की टक्कर से मौत

थाना मदनमहल में मंगलवार को मेडिकल कॉलेज से सूचना मिली थी कि शेख इसराईल निवासी न्यू आनंद नगर का सुबह लगभग 4 बजे घटनास्थल शुभ मोटर्स के सामने महानद्दा मदनमहल में ट्रक चढ़ जाने से आई चोटों के कारण उपचार हेतु मोहम्मद अहमद रजा द्वारा लाया गया था। डॉक्टर ने चैक कर शेख इसराईल को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak