khabar abhi tak

लोहे के पाइप से पीट-पीट कर युवक की हत्या, दिन-दहाड़े घटना से सनसनी

सागर। सागर के मकरोनिया क्षेत्र में पैराडाइज होटल के सामने आज उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक की लोहे के पाइप से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। दिन-दहाड़े हुए घटनाक्रम को देखकर कुछ लोगों ने आरोपी को रोकने की कोशिश की लेकिन उसने धमकी देते हुए लोगों को पीछे हटने के लिए मजबूर कर दिया। 

                             पुलिस के अनुसार मकरोनिया में आज दोपहर के वक्त अंकित पिता रामलाल पटेल उम्र 28 वर्ष निवासी मानस नगर को एक युवक ने रोककर गाली गलौज शुरु कर दी। अंकित के विरोध करने पर आरोपी ने लोहे का पाइप निकाला और हमला कर दिया। हमला होते ही अंकित सड़क पर गिर गया, इसके बाद आरोपी ने पाइप से सिर पर दनादन वार करते हुए हत्या कर दी। युवक पर हमला होते देख आसपास के लोग रुक गए, जिन्होने आरोपी को रोकने की कोशिश की लेकिन उसने धमकी देते हुए लोगों को पीछे हटने के लिए मजबूर कर दिया, इस बीच एक राहगीर ने हिम्मत जुटाते हुए आरोपी को पकड़ा तो वह तो मौके से भाग गया। घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, उस वक्त तक लोगों की मौके पर भीड़ एकत्र हो चुकी थी। पुलिस ने घायल युवक अंकित को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज निकालकर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak