जबलपुर। चलित न्यायालय विशेष चैकिंग कार्यवाही न्यायिक मजिस्ट्रेट खालिदा तनवीर खान एवं विशाल रिछारिया की उपस्थिति व निर्देशन में थाना प्रभारी गोसलपुर भावना तिवारी सहित पुलिस बल ने दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों की सघन जांच की।
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई। कार्रवाई के साथ ही वाहन चालकों एवं वाहन मालिकों को यातायात नियमों के पालन के संबंध में आवश्यक समझाइश देते हुये दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट धारण करने, चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने, आटो, ई-रिक्शा चालकों को निर्धारित क्षमता अनुसार सवारी बैठाने, यात्रियों के साथ अच्छा व्यवहार करने, आवश्यक दस्तावेज साथ रखने, यातायात संकेतों एवं नियमों का पालन करने, सुरक्षित गति से वाहन चलाने हेतु जागरूक किया गया।
