जबलपुर। बेलखेड़ा के मानेगांव सरकारी स्कूल में कार्यरत एक शिक्षक को बदमाश ने मारपीट करते हुए धमकी दी कि ' तुझे कल स्कूल में जान से मार दूंगा ' ...और कहते हुए मौके से भाग गया। डरे-सहमें शिक्षक ने मामले की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने बताया कि शनिवार की शाम शिक्षक मेघराज सिंह को सुंदरादेही निवासी फूलसिंह उर्फ टिक्कू अकारण मारपीट की। मेघराज स्कूल बंद करने के बाद घर लौट रहा था। मानेगांव में बीच रास्ते वह वाहन में हवा चैक कराने रूका था तभी टिक्कू वहां पहुंच गया और मारपीट करने लगा। बैग फेक दिया। मारपीट होता देखकर आसपास के लोग उसे बचाने दौड़े तो मौके पर आरोपी टिक्कू शिक्षाक को धमकी देते हुए भाग गया।
