khabar abhi tak

चिता से नाबालिगा की लाश उठाकर ले गई पुलिस, पिता-बेटी का एक साथ हो रहा था अंतिम संस्कार

 

जबलपुर। सिहोरा थानान्तर्गत ग्राम बरखेड़ा में नाबालिगा लक्ष्मी कोल की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जिसका आज पिता के साथ अंतिम संस्कार हो रहा था, तभी पुलिस पहुंच गई और नाबालिगा का शव उठाकर ले गई और शासकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया। 
                                    बताया गया है कि ग्राम बडख़ेरा निवासी वसंत कोल उम्र 44 वर्ष बीती रात मंगलवार रात अपने घर में सो रहे थे। तभी एक सांप ने उनके पैर में काट लिया। परिजनों ने देखा तो सिहोरा अस्पताल ले गए। जहां हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जहां पर बसंत की उपचार के दौरान मौत हो गई। आज पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर परिजन गांव पहुंच गए। इस बीच बसंत की 15 साल की बेटी लक्ष्मी की मौत हो गई। पिता व पुत्री की मौत से गांव में मातम छा गया। परिजन व रिश्तेदारों सहित गांव के लोग एकत्र हुए और पिता व बेटी का एक साथ अंतिम संस्कार करने की तैयारी की जाने लगी। तभी इस बात की खबर लगते ही पुलिस पहुंच गई और नाबालिगा के शव को संदिग्ध मानते हुए उठाकर ले गई। पुलिस ने शासकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद परिजनों को शव को सौंपकर मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नाबालिगा की मौत संदिग्ध होने के कारण पीएम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। इसके बाद आगे की कार्यवाही होगी। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak