इस संबंध में रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि बड़ा पत्थर में गणेश पंडाल के पीछे जुआंफड़ चल रहा है। देर रात खबर मिलते ही पुलिस की टीम पहुंच गई और घेराबंदी करते हुए दबिश दी, पुलिस को देखते ही जुआंडिय़ों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके से अमर ठाकुर उर्फ जग्गड़ ठाकुर उम्र 42 वर्ष निवासी बड़ा पत्थर मरघटाई लाला आटा चक्की के पास, सूरज प्रसाद चैधरी उम्र 37 वर्ष निवासी वंशकार मोहल्ला नई बस्ती, विनय श्रीवास उम्र 31 वर्ष निवासी गौशाला के पास रंाझी, सुभाष वंशकार उर्फ गोलू वंशकार उम्र 34 वर्ष निवासी नई बस्ती वंशकार मोहल्ला, प्रभू चक्रवर्ती उम्र 36 वर्ष मेजर किराना स्टोर्स के पीछे वाली गली रांझी, प्रमोद गुप्ता उर्फ मुनई उम्र 38 वर्ष निवासी बड़ा पत्थर रांझी को पकड़कर 3800 रूपये व ताश के पत्ते जप्त किए। इस बीच पुलिस को खबर मिली कि कुछ दूरी पर बिजली खम्बे के पास भी जुआंफड़ चल रहा है, पुलिस ने वहां पर भी दबिश देकर शुभम सेन उम्र 24 वर्ष निवासी मानेगांव, शुभम दाहिया उम्र 23 वर्ष निवासी बड़ा पत्थर, आदित्य बर्मन उम्र 29 वर्ष निवासी संस्कार मीडिया के पीछे बड़ा पत्थर, योगेश द्विवेदी उर्फ सोनू उम्र 36 वर्ष निवासी बड़ा पत्थर, अमित कुमार सोनी उम्र 45 वर्ष निवासी बड़ा पत्थर दुर्गा मंदिर के पास रांझी को पकड़ा। इनके पास से पुलिस ने नगदी 2700 रूपये जप्त किये गये। सभी जुआडिय़ों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। जुआंफड़ पकडऩे में प्रधान आरक्षक अंबिका प्रसाद पाण्डे, योगेन्द्र सिंह, आरक्षक, रवि पंचेश्वर, सतेन्द्र,दिनेश भावरे, लखन चैधरी, आलोक, चेतेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही
जबलपुर। रांझी थानान्तर्गत बड़ा पत्थर जेपी मेमोरियल स्कूल के पास गणेश पंडला के पीछे चल रहे जुआंफड़ पर उस वक्त भगदड़ मच गई, जब पुलिस ने घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस ने मौके से 7 जुआंडिय़ों को गिरफ्तार किया है। इसके बाद पुलिस ने कुछ दूरी पर चल रहे एक और जुआंफड़ पर दबिश देकर युवकों को पकड़ा है।
Tags
jabalpur