khabar abhi tak

उठाईगिरी : हीरे की अंगूठी सहित लाखों के जेवरात चोरी


जबलपुर।
कटनी ट्रे्न से जबलपुर पहुंचने के बाद ऑटो से महिला अपने मायके तो पहुंची लेकिन इस बीच उसके पर्स से हीरे की अंगूठी सहित लाखों रूपए के जेवरात चोरी हो गए। महिला का कहना है कि ऑटो में एक अज्ञात युवक था। महिला को आशंका है कि अज्ञात युवक ने जेवरात चोरी किए हैं। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

हनुमानताल पुलिस ने बताया कि माधवनगर कटनी में रहने वाली हेमलता सतनामी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने मायके कटनी से रक्षाबंधन त्यौहार में राखी बांधने के लिये बच्चों को लेकर आई थी। सफर में वह 2 बड़े बैग और एक छोटा बैग लेकर अपने घर से कटनी साउथ से अम्बिकापुर टेªन से जबलपुर स्टेशन पहुंची थी। स्टेशन पर सिंधी केम्प बाबा टोला के लिये नीले रंग की आटो किया। वह ऑटो का नम्बर नहीं देख पाई। ऑटो में अन्य एक युवक टोपी लगाकर सफेद कपड़े पहने हुये पहले से बैठा था। आटो चालक हम लोगों को बिठाकर निकला। ईद का त्यौहार होने के कारण घमापुर से रास्ता बंद है, कहते हुये शीतलामाई से प्रेमसागर चौकी वाले रास्ते से चौक से सिंधी केम्प में उसने उतार दिया। अन्य युवक को रद्दी चौकी छोड़ने के लिये ले गया। ऑटो से उतरने पर उसके जेवर वाला बैग हल्का लगा। बच्चों को उतारने के बाद सामान उतारने में उसने रास्ते में चेक नहीं किया और अपने घर आ गयी। मम्मी का आपरेशन व तबियत खराब होने के कारण अपना बैग चैक नहीं कर पाई। 28 अगस्त को शाम लगभग 4-30 बजे तैयार होने के लिये अपना पर्स खोली, जिसमें जेबर नहीं थे। पर्स में रखे सोने चांदी के जेवर सोने का हार, 2 मंगलसूत्र, 1 जोड़ी झुमके, 1 अंगूठी, 1 हीरे की अंगूठी, 1 जोड़ी टॉप, सोने के 1 जोड़ी टॉप, चांदी की अंगूठी, 1 जोड़ी पायल गायब थी। उसे शंका है कि अज्ञात व्यक्ति चोरी किया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak