जबलपुर। आदिवासी बहुजन अधिकार कल्याण संघ अबॉक्स के प्रदेश अध्यक्ष देवेश चौधरी के नेतृत्व में सिविक सेंटर से घंटाघर कंट्रोल रूम तक आरक्षण बचाओ संविधान बचाओ महारेली निकाली गई। इसमें एससी, एसटी, ओबीसी सहित सर्वसमाज के हजारों युवाओं, छात्र-छात्राओं और जेन जी ने भाग लिया। यह रैली मालवीय चौक, करमचंद चौक तथा बड़ी ओमती से गुजरी, जहाँ जय भीम, जय संविधान, जय बिरसा और जय जोहार के गगनभेदी नारे गूंजे। समापन पर महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम 4 सूत्री ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शनकारियों ने आरक्षण व्यवस्था से किसी भी तरह की छेड़छाड़ को कतई बर्दाश्त न करने की चेतावनी देते हुए संविधान प्रदत्त मूल अधिकारों को हर कीमत पर सुरक्षित बनाए रखने का संकल्प दोहराया।
चार सूत्रीय मांगों पर सख्त सरकारी कदम उठाने की मांग
सौंपे गए ज्ञापन में स्पष्ट किया गया कि अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के आरक्षण को संविधान की 9 वीं अनुसूची में अविलंब शामिल किया जाए। इसके साथ ही उच्च शैक्षणिक संस्थानों में समानता स्थापित करने के उद्देश्य से यूजीसी इक्विलिटी बिल 2026 को पूरे देश में लागू किया जाए। तीसरी मांग के अनुसार मध्यप्रदेश में ओबीसी का 13 प्रतिशत होल्ड आरक्षण समाप्त कर इसे 27 प्रतिशत किया जाए और जातिगत जनगणना के आंकड़ों के आधार पर आबादी के अनुपात में कोटा बढ़ाया जाए। चौथी मांग के तहत अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 यानी एट्रोसिटी एक्ट को और कड़ा किया जाए ताकि दुर्बल वर्ग पर जुल्म ढाने वालों पर सख्त रोक लगे तथा इस कानून के विरुद्ध बनाए जा रहे भ्रामक नैरेटिव पर प्रशासन ठोस कार्रवाई करे। इस व्यापक आंदोलन में शिवनाथ चौधरी, एड तेजकुमार भगत, तरूण रोहितास, सोनेलाल उरेती, कमलेश धापोडकर, बी एल झारिया, बैजनाथ पटेल, किशोरी लाल भलावी, अशोक शिन्दे, राम रतन यादव, जगदीश नन्हेट, एड राजेंद्र गुप्ता, अमित मेहरा, रमेश बोहित, इंद्र कुमार कुलस्ते, महेश अहिरवार, चमन पासी, राजेंद्र पिल्ले, एड रुचिरा गुप्ता, उमेश मेहरा, रामलाल पुसाम, संजय अहिरवार, प्रकाश चंदेल, एस पी मरावी, मथुरा झारिया, शैलेश रजक, यमेश चौधरी, सोमारू कोल, संजय सेन, रामराज पटेल, इंद्र कुमार झरिया, एड पवन रोहित, मायादेवी कुशवाहा, राजेंद्र कापसे, अजय झारिया, राजेंद्र चौधरी, एड गोविन्द अहिरवार, हरिश्चंद्र चौधरी, डा माणिकलाल जाटव, एड अरविन्द्र चौधरी, एड अशोक बेन, मोहन महोबिया, भीकम झरिया, लोकमान कोरी, गुलाब मार्को, अमित ठाकुर, प्रदीप कनौजिया, जगदीश चोहटेल, राजेश झारिया, एड प्रवेश कोल्हेकर, अमित साहू, जीवन जाटव, एड दीपक चौधरी, दिनेश चौधरी, राजकुमार सिंह, सी एस सिरसाठ, एड हरीश सिहोते, एड अयोध्या चौधरी, एड प्रहलाद चौधरी, विनय भगत, रितेश कुशवाहा, राकेश श्रीवास, राकेश चौधरी, सुशीला कनौजिया, अनिल सोनकर, सूरज अहिरवार, श्यामू कोरी एवं राजेंद्र जाट सहित अनेक सामाजिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
