khabar abhi tak

पंखे के वायर में प्लग लगाते वक्त युवक की करंट लगने से मौत,

जबलपुर। सिहोरा के घुटना गांव में बीती देर रात घर में पंखे के वायर में प्लग लगाते समय करंट लगने से नरेश चौधरी नामक युवक की मौत हो गई। युवक का हाथ वायर के दूसरे हिस्से से टच हो गया जिससे यह हादसा हुआ है। नरेश की मौत से गांव में मातम छा गया। वही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है। 

                                    पुलिस के अनुसार घुटना गांव सिहोरा निवासी  नरेश चौधरी रात 12 बजे के लगभग घर में सीलिंग फेन के वायर में प्लग लगा रहा था। इस दौरान नरेश का हाथ वायर के दूसरे हिस्से से छू गया। जिससे करंट का जोरदार झटका लगा और वह नीचे गिर गया। नरेश को गिरते देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए,सभी ने नरेश को तत्काल सिहोरा के शासकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद नरेश को मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि युवक के परिवार में एक बेटा और एक बेटी है। परिजनों के अनुसार, परिवार की जिम्मेदारी मुख्य रूप से नरेश पर ही थी। हादसे के बाद परिवार में मातम का माहौल है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak