khabar abhi tak

लम्हेटाघाट के पास चलती कार जली, धुआं देख चालक ने परिवार को बाहर निकाला, बाल-बाल बचा परिवार

जबलपुर. तिलवारा थाना क्षेत्र में लम्हेटा घाट के पास बीती देर रात चलती कार में अचानक आग लग गई। कार से धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने चालक को रोका। चालक ने तुरंत कार सड़क किनारे खड़ी कर उसमें सवार बच्चों और महिलाओं समेत सभी लोगों को बाहर निकाल लिया। इसके कुछ ही देर बाद कार लपटों से घिर गई। हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, लेकिन कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

जानकारी के अनुसार कार क्रमांक एमपी 20 सीजी 7383 से एक परिवार नर्मदा दर्शन के लिए गया था। दर्शन के बाद परिवार वापस लौट रहा था। लम्हेटा घाट के पास कार से अचानक चिंगारी निकली और धुआं उठने लगा। स्थानीय लोगों ने धुआं देखकर चालक को इसकी जानकारी दी।

लपटों में घिर गई कार,बाल-बाल बचा परिवार

चालक ने तत्काल कार रोककर उसमें सवार सभी लोगों को बाहर निकाल लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी कार लपटों से घिर गई। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में भी दहशत फैल गई।

फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग

घटना की सूचना तिलवारा थाना पुलिस को दी गई। कुछ देर बाद पुलिस फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मौके पर पहुंची। दमकल कर्मचारियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग के कारण हाईवे पर कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित रहा। फिलहाल तिलवारा थाना पुलिस कार में आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak