khabar abhi tak

रेलवे फुटबॉल चैंपियनशिप में डबलूसीआर-आरसीएफ का मैच ड्रा, क्वालीफाई करने टीमों ने झोंकी पूरी ताकत

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल की मेजबानी में आयोजित 81वीं अखिल भारतीय रेलवे (पुरुष) फुटबॉल चैंपियनशिप 2026-27 के लीग राउंड में मंगलवार, 22 सितम्बर को जबलपुर के विभिन्न मैदानों पर रोमांचक मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता 15 से 24 सितम्बर 2026 तक आयोजित की जा रही है। पश्चिम मध्य रेलवे (डबलूसीआर) व आरसीएफ का रोमांचक मैच 1-1 गोल से ड्रा रहा.

चैंपियनशिप में 13 रेलवे टीमें दो पूलों में विभाजित होकर लीग मुकाबलों में हिस्सा ले रही हैं। मंगलवार को खेले गए मुकाबलों में खिलाडिय़ों ने शानदार खेल कौशल और टीम भावना का प्रदर्शन किया।

मंगलवार के मुकाबलों के परिणाम

रेलवे स्टेडियम, जबलपुर

1- दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) एवं दक्षिण तटीय रेलवे के बीच मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा।

2- पश्चिम मध्य रेलवे (डबलूसीआर) एवं रेल कोच फैक्ट्री (आरसीएफ) के बीच मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा।

शिवाजी ग्राउंड, सदर

3) उत्तर सीमांत रेलवे ने बनारस लोकोमोटिव वर्क्स (बीएलडबलू) को 8-0 से पराजित किया।

4- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) एवं दक्षिण रेलवे (एसआर) के बीच मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा।

मुकाबलों के दौरान विजिलेंस ऑफिसर श्री मनोज महावर एवं रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के डायरेक्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन डॉ. विशाल बाने सहित रेलवे के अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

आगामी लीग मुकाबलों में विभिन्न रेलवे टीमों के खिलाड़ी नॉक आउट राउंड में क्वालीफाई करने के लिए पूरे जोश के साथ मैदान में उतरेंगे। जबलपुर में आयोजित ये मुकाबले खेलप्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। पश्चिम मध्य रेल द्वारा इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता की मेजबानी रेलवे में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने और खिलाडिय़ों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak