जबलपुर। मझौली में आज उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब आवारा कुत्तों के झुंड ने दो गायों पर घेरकर हमला कर दिया। इस हमले में एक गाय की मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल है। कुत्तों के झुंड को देख आसपास के लोग एकत्र हो गए, जिन्होने पथराव कर कुत्तों को खदेड़ दिया। घटना के बाद से इलाके में डर का माहौल है।
लोगों ने बताया कि कुत्तों ने दोनों गायों को घेरकर काटना शुरू कर दिया था। काफी देर तक चले हमले में दोनों बुरी तरह घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने किसी तरह कुत्तों को पथरा कर खदेड़ दिया। खबर मिलते ही नगर परिषर के कर्मचारी पहुंच गए, जिन्होने दोनों गायों को पशु चिकित्सालय पहुंचाया। जहां पर एक गाय को मृत घोषित कर दिया गया, वहीं दूसरी का उपचार शुरु किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ये कुत्ते राहगीरों को देखकर उनके पीछे दौड़ते हैं, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए खतरा बना हुआ है। लोगों का आरोप है कि समय पर कार्रवाई न होने से समस्या गंभीर होती जा रही है।
Tags
jabalpur