पुलिस के अनुसार ग्राम भैंसवाही के स्कूल टोला में सोहन सिंह गुनिया उम्र 83 वर्ष अपनी पत्नी के साथ रहते थे, उउनके बच्चे अलग रहते हैं। बीती रात उन्होंने खाना खाया और सो गए। देर रात अज्ञात तत्वों ने घर में घुसकर सोहनसिंह की गला रेतकर हत्या कर दी। आज सुबह पत्नी ने सोहन को मृत देखा। उन्होंने तुरंत अपने बेटे अतुल को बताया, जिसने पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस को पूछताछ में पता चला कि सोहन सिंह गुनिया जादू टोने का काम करते थे। शुरुआती जांच में लग रहा है कि जादू टोना किए जाने के शक पर सोहनसिंह की गला रेत कर हत्या की गई है। घटना के बाद से गांव में आज सुबह से मातम छाया रहा, लोगों की भीड़ सोहनसिंह के घर पर लगी रही। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने मामले में कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है।पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे पहुंचा दिए जाएगे।