khabar abhi tak

सीढ़ियों से फिसला नीचे गिरा और छोड़ दिए प्राण

फाइल फोटो

जबलपुर।
पितृपक्ष पक्ष पर श्रादृध करने परिवार में शामिल होने आए लोगों के बीच एक ऐसा मंजर सामने आया, जिससे पूरा परिवार स्तब्ध रह गया। परिवार का ही एक सदस्य मंगलवार तड़के सीढ़ियों से असंतुलित होकर नीचे गिर गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम करके शव पीएम के लिए मेडिकल भेज दिया है।

गोरखपुर थाना प्रभारी नितिन कमल ने बताया कि रामपुर छापर में रहने वाले राकेश पटेल की मौत हो गई है। पुलिस का कहना है कि राकेश का शव सीढ़ियों के नीचे पड़ा हुआ था। राकेश के शरीर में गिरने से चोट के निशान थे। परिजनों ने उठाया था और इलाज के लिए अस्प्ताल ले गए थे लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने प्रथम दृष्टया परिजनों से पूछताछ के आधार पर पाया कि मृतक शराब का आदी था। इसके साथ उसे हार्ट और शुगर की बीमारी भी थी। पुलिस का अनुमान है कि तड़के टॉयलेट जाने के दौरान यह हादसा हुआ है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak