khabar abhi tak

जबलपुर के होटल में वकील के साथ पत्नी को पकड़ा, बाहर निकालकर की मारपीट, कहा, तलाक, तलाक, तलाक

 

जबलपुर। मदनमहल थानान्तर्गत होटल टिकटिम में आज उस वक्त हंगामा हो गया, जब पति ने अपनी पत्नी को एक वकील के साथ पकड़ लिया। होटल से बाहर निकालकर गुस्साए पति रईस अहमद ने मारपीट करते हुए पत्नी को तीन तलाक दे दिया। घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले को शांत कराया। 

                                रईस अहमद ने बताया कि उनका पत्नी से करीब चार साल से कोर्ट में विवाद चल रहा है। उनका आरोप है कि पत्नी का वकील  उसे बहका रहा था। दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती थी। इसी शक के चलते वह होटल पहुंचा, जहां पत्नी को वकील के साथ देखकर विवाद हो गया। इस मामले को लेकर वकील सलीम ने आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि महिला उनकी क्लाइंट है और वे दूसरे केस की कानूनी चर्चा के लिए होटल में मिले थे। वकील ने यह भी कहा कि रईस पिछले दो साल से उन पर झूठे आरोप लगा रहा है। होटल के रिसेप्शन पर पहुंचते ही उसने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। होटल में विवाद और हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली। रईस अहमद ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर आगे की कार्यवाही की जाएगी। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak