khabar abhi tak

भवानी चौक पर गोली मारकर युवक की हत्या


विक्टोरिया अस्पताल में घायल अंकित

जबलपुर।
प्रेमसागर चौकी के भोलानगर स्थित भवानी चौक पर शनिवार की शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। गोली चलाने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक का शव पीएम के लिए मेडिकल भेजा है। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त करण पावड़े के रूप में की है। पुलिस ने अन्य एक युवक अंकित को इस गोलीकांड में घायल हो जाना बताया है।

प्रेमसागर चौकी प्रभारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रेमसागर में रहने वाले करण पावड़े मौके पर खड़ा हुआ था। तभी बाइक से दो अज्ञात युवक आए और बिना किसी से बात किए उस पर गोली चला दी। गोली चलते ही चौराहे पर भगदड़ मच गई थी। पुलिस के मुताबिक मौके पर तीन-चार गोलियां चलाई गई थी। गोली चलाने पर आरोपी बाइक से भाग गए। पुलिस ने मामले में प्रिंस सोनकर को हिरासत में लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि हमलावरों के भागते ही लोगों ने करण को देखा, जो जमीन पर निढाल होकर पड़ा हुआ था। इसकी तत्काल सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक घटनास्थल पर करण की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने एम्बुलेंस बुलवाकर उसे विक्टोरिया भेजा, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

चौकी प्रभारी इस प्रकरण आसपास के सीसीटीवी फुटेज सहित मृतक के परिजन और परिचितों से पूछताछ कर रहे हैं ताकि हमलावर सामने आ सके। उधर, चौराहे के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak