khabar abhi tak

जबलपुर से दमोह जा रही मवेशियों से भरी गाड़ी ग्रामीणों ने पकड़ी, जमकर की तोडफ़ोड़

जबलपुर/दमोह। जबलपुर से मवेशियों को क्रूरतापूर्वक भरकर दमोह जा रही वाहन को ग्रामीणों ने नोहटा रोड पर रोक लिया। ग्रामीणों को देख आरोपी भाग निकले, जिनमें दो को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद गुस्साएं ग्रामीणों ने वाहन में जमकर तोडफ़ोड़ कर दी। 

                          बताया गया है कि जबलपुर से पांच मवेशियों को पिकअप वाहन में भरकर तस्कर दमोह के लिए निकले। इस बात की खबर मिलते ही राजघाट गांधीग्राम स्थित गौंची नाला नोहटा रोड के पास ग्रामीणों ने घेराबंदी कर दी। जैसे ही मवेशियों से भरा वाहन आया तो ग्रामीणों ने रोक लिया। जिन्हे देख तस्कर कूदकर भाग निकले, इनमें से दो को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद मवेशियों को मुक्त कराकर पुलिस को खबर दी। इस बीच गुस्साए ग्रामीणों ने वाहन में जमकर तोडफ़ोड़ कर दी। ग्रामीणों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि तस्कर स्कार्पियो व मोटर साइकल से पीछे पीछे आए थे। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak