khabar abhi tak

मर्डर : सीने में चाकू घुसैड़ा और भाग गया ' भूरा '


जबलपुर।
हनुमानताल के जटठा चौराहे के पास रविवार को एक युवक के सीने में चाकू घुसैड़ कर आरोपी युवक भाग गया। परिजन उसे इलाज के लिए विक्टोरिया ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

हनुमानताल पुलिस ने बताया कि रविवार को बाबाटोला में मारपीट में घायल सूरज चौधरी को उपचार हेतु विक्टोरिया अस्पताल ले जाने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। पुलिस को सनी चौधरी ने बताया कि वह राज मिस्त्री का काम करता है। उसके माता पिता का स्वर्गवास हो चुका है। उसका छोटा भाई सूरज चौधरी, प्रहलाद के यहां टेंट का काम करता है। रविवार दोपहर लग्भग 1-30 बजे वह घर में था। तभी मोहल्ले के रवि चौधरी आकर बताया कि मोहल्ले का रहने वाला भइयो उर्फ भूरा चौधरी ने सूरज को चाकू से मारा है। सूरज घायल अवस्था में शंकर किराना के पास रोड़ किनारे नाली की पट्टी में पड़ा है। वह अपने चाचा बबली के साथ जटठा चौराहे के पास जाकर देखा, रोड किनारे नाली की पट्टी पर उसका भाई सूरज घायल अवस्था में पड़ा था। उसके सीना में चोट थी। वह एवं बबली चाचा भाई सूरज को उपचार हेतु ई रिक्शा से विक्टोरिया अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में सूरज को थोड़ा होश आने पर भूरा ने चाकू से मारा है, बताया था। अस्पताल में डाक्टर ने चैक कर उसके भाई सूरज को मृत घोषित दिया। मौके पर वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी नीता जैन की उपस्थिति में शव पंचानामा कार्यवाही कर शव को पीएम के लिए भेजा गया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak