khabar abhi tak

जल स्तर को नियंत्रित करने कभी भी खोले जा सकते हैं बरगी बांध के गेट

फाइल फोटो


जबलपुर। रानी अवंति बाई लोधी सागर परियोजना बरगी बांध के जल स्तर को नियंत्रित करने आगामी 24 घंटे में कभी भी इसके जल द्वार खोले जा सकते हैं।परियोजना प्रशासन के अनुसार शुक्रवार 25 सितंबर को सुबह 8 बजे बरगी बांध का जल स्तर 422.85 मीटर दर्ज किया गया। यह इसके पूर्ण जलभराव स्तर 422.76 मीटर से कुछ अधिक है। बांध की वास्तविक उपयोगी जल भंडारण क्षमता 3180 एम सी एम के विरुद्ध वर्तमान में 3205.50 एम सी एम (100.80%) जल भंडारित है। वर्तमान में बांध में पानी की आवक 362 क्यूमेक है। जलभराव क्षेत्र में हुई वर्षा एवं मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए बांध के जल स्तर को नियंत्रित करने आगामी 24 घंटों के भीतर जल द्वारों से लगभग 400 क्यूमेक पानी छोड़े जाने की संभावना है। इससे माँ नर्मदा के घाटों पर जल स्तर में लगभग 2 से 3 फीट की वृद्धि हो सकती है। बांध में पानी की आवक के अनुसार जल निकासी की मात्रा को कभी भी घटाया अथवा बढ़ाया जा सकता है। परियोजना प्रशासन ने सर्वसाधारण से माँ नर्मदा के घाटों एवं तटीय क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखेने का अनुरोध किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak