khabar abhi tak

अब पेट्रोलमैन जीपीएस ट्रैकिंग के साथ करेंगे गश्त


जबलपुर।
पश्चिम मध्य रेलवे में सर्दियों में पटरियों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए निगरानी व्यवस्था को सख्त किए जाने की तैयारी की जा रही है। पेट्रोलमैन अब जीपीएस ट्रैकिंग के साथ गश्त करेंगे। पटरियों का तापमान सतत मापा जाएगा। कंट्रोल रूम से उनकी लोकेशन और मूवमेंट की निगरानी की जाएगी। रेल थर्मामीटर से पटरियों का तापमान लगातार मापा जाएगा और वास्तविक समय में ट्रैक मैनेजमेंट सिस्टम पर दर्ज होगा। अत्यधिक ठंड के दौरान भोर तीन से छह बजे तक विशेष सतर्कता बरती जाएगी। गश्त के लिए अनुभवी कर्मचारियों को लगाया जाएगा। ट्रैक में खराबी मिलने पर तत्काल कार्रवाई और जरूरत पड़ने पर ट्रेनों की गति नियंत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak