khabar abhi tak

सिंधु नेत्रालय एवं डायलिसिस सेंटर में 48 वे नि:शुल्क नेत्र शिविर में 350 लोगों का किया परीक्षण

जबलपुर। जबलपुर के ग्वाीघाट क्षेत्र में सिंधु नेत्रालय एवं डायलिसिस सेंटर ग्वारीघाट में ब्रह्मलीन स्वामी हिरदाराम साहिब जी के अवतरण दिवस पर 48 वाँ नि:शुल्क नेत्र शिविर आयोजित किया गया।

                       संस्था के अध्यक्ष डाक्टर केसी. देवानी ने बताया कि कैंप में डा. कमला लालवानी एवं डा. मनीला  खत्री द्वारा 350 लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया। 72 मरीजों को  मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चिह्नित किया। 41 मरीजों का ऑपरेशन आज ही कर लिया गया। संस्था के सचिव हरीश रीझवानी ने बतलाया कि शेष मरीजों का ऑपरेशन आने वाले दिनों में नि:शुल्क ही किया जाएगा। इस अवसर पर डा. डीपी लोकवानी, डा. महेश बिंदेले भी उपस्थित थे। संस्था के महेश पुरुस्वानी, तारु खत्री, दीपक असरानी, विजय पुरुस्वानी, अनिल लालवानी, नरेश खत्री, रोमिन जीवनी , गोपाल बलानी, प्रकाश सदानी, सुनील जसवानी का विशेष सहयोग रहा।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak