khabar abhi tak

एमपी : हाईवे से खाई में गिरीं दो कार, 4 की मौत, 8 घायल, दिल्ली जा रहे थे दो परिवार

रतलाम. एमपी के रतलाम जिले से गुजर रहे दिल्ली मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह दो हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। 8 घायल हैं। प्राथमिक जानकारी में हादसे का समय सुबह 4 बजे से 6 बजे के बीच का बताया गया है। फिलहाल, इसका कारण सामने नहीं आया है।

जानकारी के मुताबिक, दो अलग-अलग कारें एक के बाद एक रोड से नीचे खाई में जा गिरीं। दोनों कारों में सवार दो-दो लोगों की जान गई है। घायलों को जावरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी प्रकाश गडरिया फोर्स के साथ मौके पर हैं।

दो मृतकों की पहचान नहीं

एक हादसे में नरेंद्र कौर (67) और उनकी बहू मनप्रीत कौर (32) की मौत हुई है। उनकी कार में सवार चार लोग घायल हुए है। सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। वहीं, दूसरे हादसे में मारे गए दो लोगों की पहचान नहीं हो सकी है। दोनों कारें दिल्ली की तरफ जा रही थीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak