khabar abhi tak

जबलपुर जीआरपी की कार्रवाई, चोरी के 4 मामलों में 70,900 रुपये की कीमत के मोबाइल बरामद

जबलपुर. शासकीय रेल पुलिस (जीआरपी) जबलपुर द्वारा चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए विभिन्न प्रकरणों में आरोपियों की पतासाजी कर चोरी गए मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की गई।

जीआरपी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुरसुंदर सिंह कनेश व अति पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्रा एवं उप पुलिस अधीक्षक विजय गुठरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत द्वारा टीम तैयार कर अलग अलग प्रकरणों में रवाना किया गया जो 4 आरोपियों गनेश गड़ारी पिता किशन गड़ारी उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम गौराहा भिटोनी, सिहोरा, जिला जबलपुर से रेडमी नोट-13 मोबाइल, कीमत 17,40 रुपये, आरोपी मोहम्मद सोहैल पिता मोहम्मद मुख्तार अंसारी उम्र 22 वर्ष, निवासी 1699 पचकुईया, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड, थाना हनुमानताल, जिला जबलपुर से सैमसंग कंपनी के काले रंग के मोबाइल फोन, कीमत 21,000 रुपये एवं आरोपी आकाश राजभर पिता प्रकाश राजभर उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम गुरारी खलीलपुर, थाना खेला सराय, जिला जौनपुर (उ.प्र.), हाल निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, महाराजपुर, थाना आधारताल, जिला जबलपुर से ओप्पो कंपनी का मॉडल-13 मोबाइल, कीमत 19,500 रुपये व आरोपी रोहित चौधरी निवासी नरसिंह मंदिर के पास, जबलपुर से 13,000 रुपये कीमत का चोरी गया मोबाइल विधिवत बरामदगी की कार्रवाई की गई। इस प्रकार थाना जीआरपी जबलपुर द्वारा चोरी के 04 प्रकरणों में कुल लगभग 70,900 रुपये कीमत के मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

कार्यवाही में थाना प्रभारी जीआरपी थाना जबलपुर संजीवनी राजपूत के नेतृत्व में प्र.आर. 328 शंकर सहाय, प्र.आर. 113 परशुराम, प्र.आर. 253 वीरन महोबिया, प्र.आर.122 ओम प्रकाश बघेल, प्र.आर. 486 राजेश पाण्डेय, प्र.आर अनुराग तिवारी प्र आर मनीष शर्मा, आर राजेंद्र रजक की उल्लेखनीय भूमिका रही.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak